फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: 30 दिन में 20 प्रतिशत बढ़ गए दवाओं के दाम, डिब्बा बंद दूध महंगा; इंसुलिन समेत इनके कीमत में आया उछाल

Mon, 22 May 2023 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बुखार व दर्द में इस्तेमाल होने वाली जीरोडॉल-एसपी की 10 गोलियों की कीमत 107 रुपये से बढ़कर 118 रुपये हो गई है। जीरोडॉल-पी की कीमत 60 से 66 रुपये हो गई है। इसी तरह गुडसेफ टेबलेट की कीमत भी 145 से बढ़कर 164 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी बढ़ने के साथ ही जुकाम, बुखार, खांसी के मरीजों संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। इसी बीच एक महीने (30 दिन) के भीतर इन बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाइयां एंटीबायोटिक, एलर्जी, इन्हेलर, इंसुलिन के दाम भी 20 फीसदी बढ़ गए हैं। छोटे बच्चों के डिब्बा बंद दूध के दाम में भी बढ़ोतरी हो गई है। 
विज्ञापन


हालांकि मधुमेह, कई कंपनियों की एंटीबायोटिक और सांस की कुछ दवाओं की कीमतें घटी भी हैं। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ मंत्री अमित बंसल ने बताया कि बुखार व दर्द में इस्तेमाल होने वाली जीरोडॉल-एसपी की 10 गोलियों की कीमत 107 रुपये से बढ़कर 118 रुपये हो गई है। 

जीरोडॉल-पी की कीमत 60 से 66 रुपये हो गई है। इसी तरह गुडसेफ टेबलेट की कीमत भी 145 से बढ़कर 164 रुपये हो गई है। दर्द में काम आने वाला पीपजो इंजेक्शन 260 से बढ़कर 305 रुपये का हो गया है। करीब एक माह पहले जो दवा 100 रुपये में मिल जाती थीं, उनके लिए अब 120 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


डिब्बा बंद दूध के दाम भी बढ़े
गाजियाबाद केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री राजीव त्यागी ने बताया कि डिब्बा बंद दूध बनाने वाली कंपनियों ने 20 फीसदी दाम बढ़ा दिया है। कई नामी कंपनियों के दूध के दाम 380 से बढ़कर 430 रुपये हो गए हैं। बच्चों के लिए पोषक आहार भी 305 से बढ़कर 335 रुपये हो गया है। इसी तरह बॉर्नबीटा भी 228 रुपये से बढ़कर 245 रुपये का 500 ग्राम हो गया है।
 

चीजें महंगी होने पर कंपनियां बढ़ा देती हैं दाम

गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि एक महीने पहले अलग-अलग कंपनियों ने 15 से 20 फीसदी दवाइयों के दाम बढ़ाए हैं। स्टाकिस्टों के पास पहले का स्टॉक था, अब नया स्टॉक आने के बाद बढ़े दाम पर दवाइयां खरीदी जा रही हैं। दवाई कंपनियां कई सॉल्ट बाहर से मंगाती हैं, ऐसे में साॅल्ट महंगा मिलने पर दवाई की कीमतें भी बढ़ जाती हैं।
 

इन दवाओं की कीमतों में हुआ इजाफा
 
दवा पहले अब
पैंटाप डीएसआर 112 140
मॉक्सीकाइंड 160 171
लीव-52 सिरप 160 170
ब्रोमिडेक्स सिरप 142 157
बेनाड्रिल सिरप 129 141
हेप्टाग्लोबिन सिरप 227 232
स्क्रीन लाइट मलहम 230 255
सुफ्रामाइसिन 50 55
इलेक्ट्राल 21.95 24.35
एरोकार्ट इनहेलर 248 273
रोटोकैप कैप्स्यूल्स 103 114
बुडिट्राल रोटोकैप 216 239
आईटोन 55 60
एबी फाइलिन 10 टेबलेट 148 162









 
विज्ञापन

इन दवाओं के दाम हुए कम
दवाई मात्रा पहले दाम अब दाम
एंटीबायोटिकआग्मेंटिन 10 टेबलेट 223 168
डायबिटीज की मैटाफार्मिन 10 टेबलेट 140 116
सिप्लॉक्स 500 10 टेबलेट 45 42
डेक्सोरेंज सिरप 145 174
रिफ्रेस टियर्स आंख का ड्राप 140 137
सेफ्टम एक टेबलेट 125 57.50
क्रोसिन दस टेबलेट 20 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें