फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मतदान केंद्र पर पहुंचे पीठासीन अधिकारी, नहीं चला पंखा न मिला पीने को पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सुबह से ही पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही थी जो दोपहर 12 बजे के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। अर्थला स्थित कैलाशवती इंटर काॅलेज में बूथ पर दोपहर करीब सभी मतदानकर्मी पहुंचे। तपती दोपहर में वहां पहुंचते ही जब मतदान कर्मियों ने बूथ संख्या 965 में पंखा चलाया तो पंखा नहीं चला। कर्मियों को लगा शायद बिजली नहीं है लेकिन जब कमरे में लगे सभी स्विच ऑन किया तो कमरे में लगे बल्ब तो जल गए लेकिन पंखा नहीं चला।
विज्ञापन

यहां न केवल पंखा बंद मिला बल्कि पूरे मतदान केंद्र पर पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद जब लोगों ने पीने के पानी की तलाश की तो वह भी नदारद मिला। सभी मतदान कर्मियों ने बाहर से बोतल बंद पानी मंगवाया। मतदान केंद्र पर अव्यवस्थाओं से लोग पहले दिन ही परेशान हो गए। वहीं, मतदान केंद्र के किसी भी बूथ संख्या पर चार्जिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं किसी भी बूथ संख्या पर मोबाइल चार्जिंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

जिस कमरे में 18 लोगों के है रुकने की व्यवस्था, उसमें लगे हैं बस तीन पंखे
मतदान केंद्र पर अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिला। यहां एक हॉल में 18 मतदानकर्मियों के रात में सोने की व्यवस्था की गई है। इस हॉल में महज तीन पंखे लगे हुए थे, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। दिन में ही लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें