फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दंपती के बैग से कीमती गहने निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ठग ऑटो गिरोह ने दंपती के बैग से कीमती गहने निकाल लिए। पीड़ित दंपती पुश्ता रोड से लोनी के लिए ऑटो में सवार हुए थे। ठग सवारी उतारने के बहाने से मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

पूजा कॉलोनी में रहने वाले भूरेलाल ने पुलिस को दी शिकायत देकर बताया कि सोमवार रात को वह अपने पैतृक गांव जैतपुर जनपद आगरा से निजी बस से करावल नगर दिल्ली आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। दोनों लोनी की तरफ जाने वाले ऑटो में बैठे थे। ऑटो में पहले से ही दो महिलाएं और पुरुष बैठा था। उन्होंने भीड़ के चलते सामान ऑटो के पीछे खाली जगह में रख दिया। जैसे ही वह लोनी पहुंचे तो पहले से ऑटो में बैठी महिलाओं ने ऑटो चालक से पता पूछा। जिस पर ऑटो चालक ने बताया कि वह महिलाओं द्वारा बताए गए स्थान से आगे आ चुका है। ऑटो चालक ने दंपति को अस्पताल के पास सड़क के किनारे उतार दिया। चालक ने ऑटो में बैठी सवारी को छोड़कर आने की बात कहता हुआ वहां से चला गया। लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें