फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी एप में निवेश कराकर युवक से 24.22 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र के श्यामा पार्क एक्सटेंशन में रहने वाले विनीत सपरा को शादी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना महंगा पड़ गया। शादी का झांसा देकर युवती ने विनीत से फर्जी एप पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराया और 24 लाख 22 हजार 144 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि युवती व्हाट्सएप पर मैसेज कर धमकी दे रही है कि शिकायत वापस नहीं की तो झूठे केस में जेल भेजवा देगी। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित विनीत सपरा के मुताबिक उन्होंने फरवरी 2025 में शादी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान कई युवतियों की कॉल आई और प्रोफाइल की बाबत जानकारी ली। हरिका दत्ता नाम की युवती ने कॉल कर शादी का प्रस्ताव रखा और अपनी मां से भी बात कराई। मां-बेटी की सहमति के बाद दोनों ने मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर का आदान-प्रदान किया। युवती ने कई दिन तक बातचीत करने के दौरान बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग में निवेश करे तो अच्छा मुनाफा होगा। विरोध करने पर युवती ने मुनाफे होने और नुकसान होने पर भरपाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने युवती के झांसे में आकर 18-19 लाख रुपये शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर दिए। डीमैट खाते में उन्हें 31-32 लाख रुपये दर्शाए गए। पीड़ित ने खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया तो युवती ने टैक्स के रूप में अन्य धनराशि जमा कराई। रुपये न निकलने पर पीड़ित ने युवती से रुपये वापस दिलाने में सहायता मांगी। इसके बाद युवती ने बातचीत करनी बंद कर दी।
जांच करने पर पता चला कि मोबाइल एप फर्जी था और धनराशि ठगी जा चुकी है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है युवती ने व्हाट्सएप पर मैसेज लिखा कि शिकायत वापस न लेने पर पूरे पैसे डूब जाएंगे और झूठे केस में जेल भेजवा दूंगी। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित से कुल 24.22 लाख रुपये की ठगी हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें