संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। गाजियाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बार वर्सेज बेंच बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन शटलर बैडमिंटन एकेडमी विष्णु एंक्लेव, गोविंदपुरम में किया गया। इसमें नोएडा बार एसोसिएशन के खिलाड़ी प्रमोद व कपिल भाटी अव्वल रहे।
गाजियाबाद बैंडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। गाजियाबाद टैक्स बार के अध्यक्ष एडवोकेट विनीत त्यागी ने बताया कि गाजियाबाद की सभी टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। दूसरे स्थान पर तरुण शर्मा व कमल अरोड़ा रहे।
तीसरे स्थान पर मयंक अग्रवाल व मनीष अग्रवाल रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री एडवोकेट मधुकर गुप्ता, एडवोकेट, प्रेम सुंदर उपाध्याय, नवीन चंद्र मित्तल, वीपीएस नागर, बीएल बत्रा, आरके शिसोदिया, मनोज कुमार, अमित शर्मा, कौशल कुमार गोयल, राकेश जैन, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।