मुरादनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विद्युत विभाग शनिवार को मुरादनगर के 33/11 केवी न्यू और ओल्ड उपकेंद्रों की टेस्टिंग करेगा। इस दौरान दोनों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ एसपी यादव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 33/11 केवी न्यू मुरादनगर उपकेंद्र का शटडाउन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। इसके बाद 33/11 केवी ओल्ड मुरादनगर उपकेंद्र का शटडाउन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक लिया जाएगा। बताया कि टेस्टिंग कार्य के दौरान संबंधित दोनों उपकेंद्रों से जुड़े सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने और असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है।