फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच संदिग्ध मोबाइल नंबर खोलेंगे महिला की हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा के जंगल में मिले युवती के शव व उसकी हत्या का खुलासा पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं कर पाई है। हत्यारों को पकड़ना तो दूर शव की शिनाख्त तक नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के लिए पांच टीमें जुटी हैं लेकिन किसी को भी पहचान या हत्यारों का सुराग नहीं मिला है। हालांकि पुलिस का दावा है कि एक हजार मोबाइल का बीटीएस उठाया गया है। इसमें पांच नंबर ऐसे मिले हैं जो घटनास्थल के नजदीक 20 मिनट से अधिक रहे हैं। उनकी सीडीआर रिपोर्ट आते ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि काजीपुरा के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह मिले 25 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। घटना का खुलासा करने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, हाईवे, सर्विस रोड और काजीपुरा-बयाना मार्ग पर लगे 500 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन नाकामी हासिल हुई। बताया कि एक कार संदिग्ध लगी तो उसके पीछे टीम मुजफ्फरनगर तक पहुंची लेकिन पूछताछ में इस शव से उसका कोई सरोकार नहीं निकला। बताया कि घटना की रात इस मार्ग पर 350 वाहन निकले। ऐसे में एक हजार से अधिक लोगों के मोबाइल का बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) उठाया गया है, ताकि घटना स्थल पर पहुंचने वालों की लोकेशन ट्रेस हो सके। बताया कि कुछ मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। पांच संदिग्ध नंबर की सीडीआर आते ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। जल्द ही शव की शिनाख्त कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के बाद बिसरख और मोदीनगर से लापता युवतियों के परिजन वेव सिटी पहुंचे। उन्हें लेकर पुलिस पोस्टमार्टम हाऊस पहुंची। हालांकि परिजनों ने शव की शिनाख्त से इन्कार कर दिया है।

मधुबन बापूधाम पुलिस चार माह से नाकाम

22 मार्च 2026 को मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में लोगों ने पुलिस को महिला की गला रेतकर हत्या करने की सूचना दी। मैनापुर स्थित जीडीए की अविकसित कॉलोनी में निर्माणाधीन नाले में शव फेंका गया था। 25 वर्षीय महिला का गले धारदार हथियार से रेता गया था। महिला ने गले में मंगलसूत्र और पैरों में बिछुए पहने थे और कपड़े अस्त व्यस्त थे। हालात ये हैं कि चार माह बाद भी मधुबन बापूधाम पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करना तो दूर महिला के शव की शिनाख्त भी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें