फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन में बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
्र
विज्ञापन


साहिबाबाद। टीएचए क्षेत्र में बुधवार को तेज बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवी की कई लाइनों और सबस्टेशनों से सप्लाई फेल होने के कारण राजेंद्र नगर, मोहन नगर, श्याम पार्क एक्सटेंशन, अर्थला, शालीमार गार्डन, विक्रम एंक्लेव, कृष्ण विहार कुटी और इंदिरापुरम के कई इलाकों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। जलभराव के कारण फीडरों की पेट्रोलिंग में भी समय लगा, इससे आपूर्ति बहाल होने में देरी हुई।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे 33 केवी मोहन नगर सप्लाई फेल होने से श्याम पार्क एक्सटेंशन और जीटी रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 3 घंटे बाधित रही। राजेंद्र नगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण 33 केवी राजेंद्र नगर-1 लाइन ट्रिप होने से राजेंद्र नगर सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-5 और गरिमा गार्डन की करीब दो घंटे तक बिजली बाधित रही। वहीं, बारिश में कान्हा उपवन से अर्थला की 33 केवी सप्लाई भी फेल हो गई। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-1, ज्ञानखंड-2 और अभयखंड-1 के लोगों ने भी बिजली कटौती की शिकायत की। निवासी सरिता देवी ने बताया कि बताया कि बारिश के दौरान तो आपूर्ति प्रभावित हुई ही, लेकिन सामान्य दिनों में भी दिन-रात बिजली के आने-जाने की समस्या बनी रहती है। उधर, ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार का कहना है कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने के कारण समस्या हुई थी और मरम्मत करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपुरा इलाके में भी गुल रही बिजली
कोयल एंक्लेव की 33 केवी लाइन मोरटा से सुबह सात बजे फेल होने पर पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित हुई थी। इसके अलावा कृष्ण विहार कुटी, डीएलएफ कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में भी समस्या बनी रहीं। निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बिजली विभाग ने लाइन की पेट्रोलिंग के बाद करीब 40 मिनट में आपूर्ति बहाल करने की बात कही थी। इसके बाद दोपहर में बारिश के चलते तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें