साहिबाबाद। कौशांबी थानाक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में महिला ने अपने ससुरा पर का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि उनका अपने ससुराल से विवाद चल रहा है और इस वजह वह फिलहाल अपने पिता के घर रह रही हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को उसके पिता के मोबाइल पर ससुर का संदेश आया था। इसमें पति के 27 जुलाई को ऑपरेशन होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद वह 27 जुलाई को कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में पति को ऑपरेशन के लिए अंदर ले जाने के बाद वह वहीं पर मौजूद थी। उसी दौरान उनके ससुर ने कथित तौर पर अभद्र हरकत की। महिला का आरोप है कि ससुर पहले भी उनके साथ इस तरह का व्यवहार कर चुके हैं। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो