Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
लाल कुआं स्थित 132 केवीए बिजलीघर के जर्जर पड़े तारों को दुरुस्त करने के लिए पावर कारपोरेशन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए शुक्रवार और रविवार को क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी। शुक्रवार को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक और रविवार को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक क्षेत्र में बिजली नहीं आएगी।
लाल कुआं बिजली घर के एसडीओ अब्बास काजमी ने बताया कि जर्जर लाइनों में फाल्ट आने से दिक्कत ज्यादा होती है। तब तुरंत तारों को बदलना या ठीक करना मुमकिन नहीं होता। लिहाजा पावर कट किया जाता है। ट्रांसमिशन विभाग धीरे-धीरे जर्जर तारों को बदल रहा है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभाग 132 केवीए के तारों को बदलेगा, इसलिए लाल कुआं क्षेत्र की सभी कालोनियों में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं होगी। रविवार को भी तार बदलने का कार्य होगा। तब सुबह 8 से शाम 6 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
दूसरी ओर रविवार को ही लाल कुआं बिजली घर का वैक्यूम सर्किट को भी बदला जाएगा। इस वजह से लाल कुआं बिजली घर से जुड़ी कालोनियों में रात 10 बजे तक पावर कट रहेगा।