फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होली पर डग्गामार वाहनों पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। रंगों के त्योहार होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कमर कस ली है। निगम ने डग्गामार वाहनों पर सख्ती बरतने और प्रमुख बस अड्डों पर अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश दिए है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर त्योहार के दौरान बस अड्डे और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने पुलिस से लाल कुआं, विजयनगर, हापुड़ रोड, सेक्टर-62, महाराजपुर चेक पोस्ट, मोहननगर, राजनगर एक्सटेंशन, महागुन मॉल तिराहा समेत प्रमुख मार्गों और चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है। यहां डग्गामार वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनने और बसों के संचालन में बाधा आने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कौशांबी बस अड्डे के सामने मुख्य द्वार और आसपास के फुटओवर ब्रिज के नीचे भी कई बार अवैध वाहन खड़े होकर सवारियां भरते हैं, इससे जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में त्योहार के दौरान इन स्थानों पर सख्ती से निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक बस अड्डों पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना अपने आप में चुनौती है। 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। धिकारियों ने बताया कि प्रत्येक डिपो के बाहर परिवहन अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो बसों की सुचारु आवाजाही और यात्रियों की सुविधा पर नजर रखेंगे। वहीं, अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और समय पर परिवहन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


आरएम केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि निगम ने होली को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा पुख्ता इंतजाम के लिए पुलिस से पत्राचार किया गया है। 300 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें