लोनी। अंसल कॉलोनी में खनन कारोबारी के कार्यालय में सहायक विक्की उर्फ राजीव का गोली लगा हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने कारोबारी सुधीर राठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुधीर राठी पर आरोप है कि उसने अपने लाइसेंसी हथियार का रखरखाव ठीक से नहीं किया। इससे नौकर की जान चली गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सुधीर राठी के आफिस में बुधवार को कार्यालय सहायक राजीव उर्फ विक्की निवासी ऊना हिमाचल का गोली लगा शव मिला था। शव कार्यालय में बने मंदिर के सामने मुंह के बल पड़ा हुआ था और फर्श पर खून फैला हुआ था। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। वहीं, मामले में कारोबारी के खिलाफ लाइसेंस हथियार के रखरखाव में लापरवाही बरतने व उसका दुरुपयोग होने का मामला दर्ज किया गया है। कार्यालय में तलाशी के दौरान पुलिस को बेड के पास से दो खोखा कारतूस, मृतक के शव के पास से एक कारतूस बरामद हुआ है।