फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन विवाद में हत्या के मामले में नगर निगम से रिकॉर्ड मांगेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाने के पास जमीन विवाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अब विवादित भूखंड की जांच नगर निगम के रिकॉर्ड के आधार पर करेगी। जमीन के मालिकाना हक और भूखंडों की सीमा विवाद के निस्तारण के लिए दस्तावेज मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पूरी होने तक विवादित भूखंड पर निर्माण कार्य रोक दिया है। घटनास्थल पर पुलिस पिकेट भी तैनात की गई है। इस मामले में भूखंड की मालिक नोमिता शर्मा, उसके बेटे राहुल शर्मा और दामाद नरेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी राहुल साहनी भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से रिवॉल्वर और कारतूस बरामद हुए हैं। तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। राहुल साहनी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने पर उसे भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, जमीन की सीमा को लेकर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और नोमिता शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद था। शुक्रवार दोपहर पिंकी चौधरी का बेटा सूर्या अपने साथियों संग भूखंड पर नींव का काम करा रहा था। नोमिता शर्मा अपने साथियों के साथ वहां पहुंची और निर्माण रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध होने पर राहुल साहनी ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दिल्ली निवासी आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के दौरान राहुल साहनी की भी पिटाई हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद आयुष का शव परिजनों को सौंप दिया गया और दिल्ली में उसका अंतिम संस्कार हुआ। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। नगर निगम के रिकॉर्ड और पैमाइश रिपोर्ट से विवाद की स्थिति स्पष्ट होगी। लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी नाहर सिंह, बीट एसआई शिवम यादव और सिपाही लेखन सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें