फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कन्या पूजन के लिए बाजार हुए गुलजार, उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन की तैयारियों से टीएचए के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा और कौशांबी के बाजारों में लोग कन्या पूजन के लिए जरूरी सामान खरीद रहे हैं। दुकानदारों को त्योहार के चलते बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। दुकानों पर स्टील की थालियों, क्रॉकरी सेट, रंग-बिरंगी चूड़ियों और चुनरी की मांग दिखाई दे रही है। छोटी कन्याओं को दिए जाने वाले उपहारों की भी खूब खरीदारी हो रही है। लोग पूजा की थाली और बर्तनों के नए डिजाइन पसंद कर रहे हैं। बाजारों में अलग-अलग रंगों और डिजाइन के क्रॉकरी सेट उपलब्ध हैं। महिलाएं छोटी कन्याओं को भेंट देने के लिए चूड़ियां और चुनरियां खरीद रही हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार विभिन्न रेंज में सामान रखा है।
विज्ञापन

उपहार और मिठाइयों की विशेष मांग
कन्या पूजन में हलवा-पूरी और मिठाई का विशेष महत्व है, इसलिए मिठाई की दुकानों पर भी तैयारी चल रही है। उपहार की दुकानों पर गुड़िया, टिफिन सेट और छोटे खिलौने भी उपलब्ध हैं। लोग कन्याओं को प्रसाद के साथ देने के लिए इनकी खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार हरिओम ने बताया कि इस बार लंच बॉक्स और क्रॉकरी सेट लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। खरीदारी कर रही मंजू ने कहा कि बच्चों के लिए क्रॉकरी सेट और गिफ्ट सेट जेब के अनुकूल दामों में मिल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें