फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 50 हजार रुपये छीने थे, इसलिए कर दी हिस्ट्रीशीटर की हत्या; तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 02:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के पैगा गांव के की हिस्ट्रीशीटर विपिन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पैगा गांव के ही अमित विनय और अर्जुन के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना वाले दिन पहले चारों ने बैठकर शराब पी थी। डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी विनय से विपिन ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में उसकी जेब से 50 हज़ार जबरन निकाल लिए थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी। 

इसी बात से नाराज होकर विनय ने अपने दोस्त अमित, अर्जुन के साथ मिलकर विपिन की पहले हत्या की। इसके बाद शव को सिखेड़ा हजारी के जंगल में एक के खेत में फेंक दिया। आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर  शव को आज भी लगा दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, एक कंबल मृतक के जूते आदि सामग्री में बरामद की है। विपिन निवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसपर नौ मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसके साथी विनय पर छह मुकदमे दर्ज हैं। उसकी भी 2020 में हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें