फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हत्या के मामले में भागे हुए चौथे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। सिकरानी गांव में हुई बागपत निवासी नितिन राणा की हत्याकांड के चौथे आरोपी शिवा को पुलिस ने सोमवार को लोनी से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से वह भागता फिर रहा था। उसके पास से हत्या की वारदात में इस्तेमाल हुई बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिवा ने अपने मौसेरे भाई बागपत के वसोद गांव निवासी आशुतोष राणा व तनिष और उनके दोस्त कपिल के साथ मिलकर बागपत के डोला निवासी नितिन राणा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नितिन का शव लोनी के सिकरानी गांव में ट्यूबवेल के पास मिला था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक युवती नितिन राणा के साथ चली गई थी। आरोप है कि शादी के बाद भी नितिन उससे बातचीत कर रहा था। इसके चलते आशुतोष ने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। 27 मई को नितिन को बीयर पिलाने के लिए शिवा ने फोन करके ट्यूबवेल पर बुलाया था। बीयर पिलाने के बाद आरोपियों ने उसकी तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थीं। एसीपी ने बताया कि बाकी आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें