फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएमई पर डकैती… खोजती रह गई पुलिस, दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 21 अगस्त को मेरठ के स्क्रैप कारोबारी गिलमान को गन प्वाइंट पर लेकर 24.85 लाख रुपये की डकैती डालने वालों को पुलिस खोजती रह गई और दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले वांछित दो अन्य आरोपी शोएब और मोहम्मद चांद भी हाईकोर्ट की शरण ले चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने स्क्रैप कारोबारी की कार में हुई डकैती में अब तक 14 आरोपियों की संलिप्तता का दावा किया है। इनमें से नौ को पुलिस जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस लगातार उनकी तलाश करने का दावा कर रही थी। इसी बीच मंगलवार को साहिबाबाद के अर्थला निवासी अनस और इंतजार ने गाजियाबाद में कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया पुलिस अब दोनों को कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर डकैती की शेष धनराशि, असलहा और वारदात में शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


इनकी हो चुकी गिरफ्तारी
एक सितंबर को पुलिस ने डकैती में शामिल सद्दाम (20) निवासी नीलमणि कॉलोनी, अर्थला, साहिबाबाद और आसिफ (38) निवासी फदल्लेपुर रोड, लिसाड़ी गेट को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इसके बाद साहिबाबाद निवासी ओसामा (25), नदीम (30) और पूर्व चालक अनस (24) निवासी अर्थला पकड़े गए। चार सितंबर को मेरठ के महलका निवासी शान (20), लिसाड़ी गेट निवासी अनस उर्फ चुहिया (22), सोनू उर्फ अरमान (20) और कामिल (26) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से डकैती की नकदी बरामद कर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब
डकैती में वांछित मोहम्मद चांद और शोएब ने हाईकोर्ट की शरण ली है। दोनों ने वारदात में संलिप्तता से इनकार किया है। इस पर हाईकोर्ट ने वेव सिटी पुलिस से जवाब मांगा था। पुलिस ने दोनों की कथित संलिप्तता के संबंध में सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपना जवाब हाईकोर्ट में दाखिल कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसे चार्जशीट में शामिल कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें