फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ईस्टर्न पेरीफेरल तैनात रहा पुलिसबल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। किसान आंदोलन को देखते हुए जिले के तमाम किसान नेता बुधवार को भी पुलिस हिरासत में रहे। पुलिस ने उनको अपनी मर्जी से घर से निकलने की अनुमति नहीं दी। रात में भी उनके घर पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा ईस्टर्न पेरीफेरलवे पर भी पुलिसबल तैनात रहा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा सख्ती कुंडली की ओर जाने वाले रास्ते पर देखने को मिली। यहां दुहाई और मसूरी में टोल से पहले पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग की। पूछताछ के बाद ही लोगों को आगे जाने की अनुमति दी गई। एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे टोल के आसपास जाम की स्थिति बनी रही। रईसपुर में भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सिंह ने बताया कि सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रहा है। किसानों को अपना काम तक नहीं करने दिया जा रहा है। अधिकारियों से बात की गई है। बृहस्पतिवार तक किसानों के यहां से पुलिस नहीं हटाई गई तो जिले में भी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें