फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडोफोड़, भारी मात्रा में उपकरण के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2023 05:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से काफी मात्रा में सामान बरामद किया है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त राजू( 48) को अवैध हथियार बनाने के उपकरण के साथ अशोक बिहार चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त राजू  ट्रांसफर वाले 25 फुटा रोड आशियाना सिटी का रहने वाला है। वह कुटबा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर का मूल निवासी है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी राजू पुत्र रहमइलाही पूछताछ में बताया गया कि वह अपने साथी शुहैब के साथ मिलकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चालाता है। फैक्टरी उसके साथी शुहैब की है, जिसने उसे अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का सारा सामान मुजफ्फरनगर व अन्य जगह से लाकर दिया है। वह फैक्टरी में तमंचे बनाता है और उसका साथी शुहैब तमंचे बाहर कहीं बेचकर आता है। किसी तमंचे में कुछ खराबी आ जाने पर वह ठीक करके बेच देते हैं। 

राजू ने बताया कि इस काम में कम मेहनत में अच्छी कमाई हो जाती है और पुलिस से बचने के लिए मौका पाकर दोनों आपस में साथ मिलकर जगह बदल-बदलकर यह काम करके काफी मुनाफा कमाते हैं। उसने बताया कि उसका साथी शुहैब तमंचा बेचने बाहर गया है। वहीं, दोनों का अपराधिक खंगाला जरा रहा है। आरोपी शुहैब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिस दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर नवनिर्मित, एक तमंचा 32 बोर, दो अधबने तमंचे 315 बोर, चार बाडी जिनमें बट जुड़ी हुयी है, पांच  बैरल अधबने तमंचे की, दो  बैरल व दो  बट बाडी अधबनी पोनिया 12 बोर बंदूक की, 13  स्प्रिंग अधबने शस्त्र के, नौ खोके 12 बोर व दो  खोके 315 बोर,  चार बट ग्रिप लोहे की व नौ लोहे के हैमर छह लोहे के ट्रैगर, एक ग्राइंडर समेत अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें