फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: तीन दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा उम्मेद, पांच टीमें दे रहीं दबिश, शरण देने वालों पर दर्ज होगा केस

Fri, 18 Jun 2021 11:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

इस वीडियो के जरिये कुछ लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की। जांच में नारेबाजी की बात सामने न आने तथा उम्मेद द्वारा भड़काऊ वीडियो वायरल करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उम्मेद के खिलाफ दंगा भड़काने की साजिश रचने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
उम्मेद पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंगा भड़काने के लिए भड़काऊ वीडियो वायरल करने के आरोपी उम्मेद पहलवान इदरीसी तीन दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। सरेंडर करने की सूचना पर गुरुवार और शुक्रवार को एसएसपी आवास छावनी में तब्दील रहा, लेकिन उम्मेद नहीं आया। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की पांच टीमें उम्मेद की तलाश में दबिश दे रही हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद नाकाम रहने पर पुलिस ने अब उम्मेद को शरण देने वालों पर भी मुकदमा दर्ज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


गत पांच जून को लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के बंथला में बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी बुजुर्ग तांत्रिक सूफी अब्दुल समद के साथ मारपीट कर दाढ़ी काटी गई थी। 14 जून को घटना की वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। इसी दिन पीड़ित तांत्रिक के साथ लक्ष्मी गार्डन निवासी कथित नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी की वीडियो भी वायरल हुई। जिसमें उसने धर्म विशेष के नारे न लगाने पर सूफी समद की दाढ़ी काटने का आरोप लगाया। 

इस वीडियो के जरिये कुछ लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की। जांच में नारेबाजी की बात सामने न आने तथा उम्मेद द्वारा भड़काऊ वीडियो वायरल करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उम्मेद के खिलाफ दंगा भड़काने की साजिश रचने का केस दर्ज किया था। तभी से पुलिस उम्मेद की तलाश में खाक छान रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


पुलिस को खुली चुनौती दे फेसबुक व चैनल पर लाइव रहा उम्मेद
पुलिस उम्मेद की सरगर्मी से तलाश करने का दावा कर रही थी। वहीं, उम्मेद पुलिस को खुली चुनौती देकर सोशल मीडिया पर मीडिया चैनल पर लाइव रहा। बुधवार को उसने बुलंदशहर में प्रेसवार्ता की और फिर फेसबुक लाइव किया। इसके अलावा नोएडा जाकर मीडिया चैनलों पर भी लाइव आया, लेकिन पुलिस लकीर पीटती रही।

 
विज्ञापन

आधी रात को एसएसपी कार्यालय पर सरेंडर की फैली चर्चा
बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिली कि उम्मेद आधी रात को एसएसपी कार्यालय पर सरेंडर करेगा। इसके बाद एसएसपी आवास पर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात करती रही। सीओ कविनगर के नेतृत्व में कई एसएचओ व दर्जनों पुलिसकर्मी वाहनों की सघन तलाशी लेते रहे, लेकिन सुबह तक उम्मेद वहां नहीं पहुंचा।

शुक्रवार सुबह को फिर से तैनात हो गई फोर्स
शुक्रवार सुबह पुलिस को इनपुट मिला कि उम्मेद दिन में एसएसपी आवास पर आ सकता है। इसके मद्देनजर पुलिस फोर्स एक बार फिर एसएसपी आवास पर तैनात हो गई। लेकिन शाम तक इंतजार के बावजूद उम्मेद वहां नहीं पहुंचा।

नहीं मिल रही लोकेशन, अब शरण देने वालों की तलाश शुरू
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल बंद होने के कारण उम्मेद की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस की पांच टीमें उसके रिश्तेदारों व जानकारों के यहां दबिश दे रही हैं। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि उम्मेद की तलाश जारी है। अब उन लोगों को ट्रेस किया जा रहा है, जो उसे शरण दे सकते हैं। शरण देने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें