फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ी काटने का मामला: FIR के बावजूद ट्विटर ने नहीं हटाया भड़काऊ वीडियो, सर्च इंजन में जाते ही स्क्रीन पर दिख रहा

Fri, 18 Jun 2021 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
beard cutting case - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बुजुर्ग तांत्रिक की दाढ़ी काटने की घटना के बाद भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ। ट्विटर पर ट्रेंड हुए इस वीडियो के जरिये कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का केस भी दर्ज कर लिया, जिसमें ट्विटर को भी आरोपी बनाया गया। लेकिन इसके बावजूद ट्विटर ने इस भड़काऊ वीडियो को नहीं हटाया है।  
विज्ञापन


बुलंदशहर के बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद के साथ मारपीट कर दाढ़ी काटने के नौ दिन बाद गत 14 जून को घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसी दिन एक और वीडियो सामने आया, जिसमें नारे न लगाने पर बुजुर्ग की दाढ़ी काटने की बात कही गई। 

देखते ही देखते यह वीडियो ट्विटर पर भी ट्रेंड हो गया। इस पर संज्ञान लेते हुए लोनी बॉर्डर पुलिस ने 15 जून को ट्विटर समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि पुलिस द्वारा सही तथ्य जारी करने के बाद भी ट्विटर केस में नामजद किए गए आरोपियों ने ट्वीट डिलीट नहीं किया। 
विज्ञापन

ट्विटर ने भी इन ट्वीट को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। गौर करने वाली बात यह है कि केस दर्ज होने के दो दिन बीतने के बाद भी ट्विटर ने भड़काऊ वीडियो को डिलीट नहीं किया है।
विज्ञापन

सर्च इंजन में जाते ही सामने आ रही वीडियो

ट्विटर के सर्च इंजन में खोजने पर भड़काऊ वीडियो लगातार सामने आ रही है। गाजियाबाद से जुड़े 14 व 15 जून के ट्वीट में जाने पर भड़काऊ वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ किए गए ट्वीट ज्यों के त्यों बरकरार हैं। यूजर घटनाक्रम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे हैं।

अब खुद ट्वीटर जिम्मेदार : एसएसपी
एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि पूर्व में ट्विटर को कानूनी संरक्षण का अधिकार प्राप्त था। कोई भड़काऊ या आपत्तिजनक ट्वीट हटाने के लिए ट्विटर को नोटिस भेजा जाता था। लेकिन, कानूनी संरक्षण हटने पर हर ट्वीट के लिए अब ट्विटर खुद जिम्मेदार है। अगर ट्विटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कोई आपत्तिजनक ट्वीट किया गया तो ट्विटर के खिलाफ फिर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें