फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवा का जखीरा पकड़ा: छापेमारी में 87 लाख की दवाई बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, यहां खपाया जा रहा था माल

Tue, 25 Feb 2025 05:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

अवैध रूप से चल रहे गोदाम से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि दो आरोपी हाथ नहीं आए है। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव में गोदाम चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव स्थित खांसी के प्रतिबंधित कफ सिरप के गोदाम पर पुलिस और औषधि विभाग ने छापेमारी की। गोदाम से पुलिस ने एक आरोपी गौतम सिंह निवासी बहराइच को गिरफ्तार किया। गौतम के दो साथी पुलिस के हाथ नहीं आए। पुलिस ने मौके से करीब 87 लाख रुपये की दवाई बरामद की। गोदाम से करीब 40926 कफ सिरप बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इलायचीपुर गांव में गोदाम में अवैध रूप से खांसी के सिरप को पैकिंग करके बेचने का काम चल रहा था। पुलिस ने औषधि विभाग के साथ मिलकर मंगलवार को गोदाम पर छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने गौतम सिंह को पकड़ा। गोदाम पर 273 कार्टून मिले। कार्टून में 40926 कफ सिरप थे। 

विज्ञापन

पूछताछ में गौतम सिंह ने बताया कि वह अपने दो साथियों विमल पांडेय व मनोज कुमार के साथ मिलकर यह गोदाम चलता है। दिल्ली से दवाई लाकर गोदाम पर कार्टून में पैक करते हैं। किसी को पता ना लगे इसके लिए वह कार्टून के ऊपर और नीचे कंबल रखते थे। कंबल के बीच में दवाई छिपा कर बिहार में अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। पहले तीनों आरोपी दिल्ली में काम करते थे। करीब तीन माह पहले ही उन्होंने इलायचीपुर गांव में गोदाम लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें