फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डासना बवाल: पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूरे प्रकरण में अब तक 37 आरोपी किए जा चुके गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

पूरे प्रकरण में अभी तक नगर कोतवाली व वेव सिटी पुलिस 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और 20 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
डासना में पुलिस और समर्थकों के बीच हुई नोंकझोंक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डासना देवी मंदिर पर चार अक्तूबर की रात हंगामा व हमला करने के मामले में वेव सिटी पुलिस ने दो और आरोपियों गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग है। वीडियो से पहचान कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वेव सिटी के मोहल्ला किला निवासी शाद और एक नाबालिग है। मामले में इन्हें मिलाकर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे प्रकरण में अभी तक नगर कोतवाली व वेव सिटी पुलिस 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और 20 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ 13 अक्तूबर को हुई महापंचायत करने व हंगामा करने के मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें