फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लूट और चोरी का आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 02 Apr 2025 12:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

चोरी व लूट के आरोपी को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी व लूट के आधा दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे मुठभेड़ के बाद चोरी व लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी टीलामोड़ के पसोंडा निवासी शहनवाज है। 

विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि फरूखनगर मार्ग पर बेटर पथ मोड़ के पास पुलिस की चेकिंग चल रही थी। तभी दो बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शहनवाज के पैर में लगी। 

इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी व लूट के आधा दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और 7400 रुपये की नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें