फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोगों ने अपने खर्च पर शुरू कराया सड़कों की मरम्मत का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ आवासीय कॉलोनी के मुख्य मार्गों की सड़कों की स्थिति खराब पड़ी है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे। लोगों का कहना है कि जीडीए के अधिकारियों से बार-बार शिकायत की। हर बार केवल आश्वासन ही मिलता था। धरातल पर कोई कार्य नहीं किया गया है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और कॉलोनी के लोगों ने रुपये इकठ्ठा करके सड़कों की खुद मरम्मत काम शुरू कराया है।
विज्ञापन

कॉलोनी के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज का कहना है कि जब जीडीए ने कॉलोनी बसाई थी। तब ही मुख्य मार्गों की सड़को का निर्माण कराया गया था। इसके बाद छह साल हो गए। पदाधिकारी और कॉलोनी के लोगो ने 22 हजार रुपये इकट्ठे करके मंगलवार को सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। जीडीए के मुख्य अभियंत मनविंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बनाया जा रहा है। स्थानीय लोग अपनी मर्जी से कुछ कर रहे हैं तो कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें