फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गजनी' को पुलिस ने दबोचा: मामूली चालक से बना तीन ट्रकों का मालिक, ई-चिप लगाकर करता था हेराफेरी, खुले कई राज

Mon, 04 May 2026 08:34 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

वेव सिटी पुलिस ने करोड़ों के सरिया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य नाजिम को गिरफ्तार किया। यह गिरोह धर्मकांटे में चिप लगाकर वजन में हेराफेरी करता था। छह सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स से करोड़ों के सरिया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक और शातिर सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की स्वाट टीम और वेव सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी नाजिम उर्फ गजनी को धर दबोचा। यह गिरोह धर्मकांटे के कंप्यूटर में इलेक्ट्रॉनिक चिप (ई-चिप) लगाकर वजन के साथ हेराफेरी करता था और फिर सरिया चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस पूछताछ में आरोपी नाजिम ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह पहले ट्रक चलाता था, जहां उसकी मुलाकात जहांगीर नाम के व्यक्ति से हुई, जहांगीर कंप्यूटर वाले कांटों में चिप लगाकर सरिया चोरी करता था। नाजिम भी इस गिरोह में शामिल हो गया और हेराफेरी, सरियों की चोरी के पैसों से उसने तीन ट्रक खरीद लिए। 

वह इन ट्रकों का इस्तेमाल भी सरिया चोरी करने में ही करने लगा। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि यह गिरोह आदित्य वर्ल्ड सिटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के स्टोर इंचार्ज के साथ मिलकर खेल करता था। ये लोग धर्मकांटे में रिमोट कंट्रोल वाली इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाते थे। जब सरियों से लदा ट्रक कांटे पर चढ़ता, तो रिमोट की मदद से डिजिटल स्क्रीन पर वजन कम या ज्यादा दिखा दिया जाता था, जिससे कंपनी को पता चले बिना भारी मात्रा में सरिया गायब कर दिया जाता था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी नाजिम उर्फ गजनी पुत्र मन्नर निवासी लालपुर धौलाना हापुड़ को गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया कि इस गिरोह के 6 सदस्य पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जिनसे 52 टन 350 किलो चोरी का सरिया, छह ट्रक, इलेक्ट्रॉनिक चिप और रिमोट बरामद हुए थे। आरोपी नाजिम पर पहले से ही धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि इस गिरोह के सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी से सरिया चोरी की वारदातों पर लगाम लगेगी। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें