फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली लोनी से करीब 500 मीटर की दूरी पर रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी योगेश कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की पांच टीमें रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। बदमाशों ने योगेश कुमार के सिर में दो गोली मारी हैं। बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि योगेश की मौत के मामले में बड़े बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात कही है। परिवार ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार बदमाश पुश्ता रोड से आए थे। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जिस बाइक से आए थे, उसका नंबर भी साफ नहीं चमक रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गढ़ी जस्सी गांव की तरफ भागे हैं। पुलिस की टीम बदमाशों का पीछा करते हुए करीब 150 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। पुलिस ने कुछ करीबियों से भी बात की है। पुलिस की टीम फोन नंबर की डिटेल भी खंगाल रही है। एसीपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी डिटेल मांगी है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा बता दे कि अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले एयरफोर्स से रिटायर्ड योगेश कुमार को घर से 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने गोली मार दी थी। योगेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें