फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जगह खंभे गिरे, 40 जगह जंफर उड़े

Tue, 24 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बाद सोमवार शाम बारिश आयी तो गर्मी से राहत मिली, लेकिन तेज आंधी साथ में आफत ले आई। आंधी के चलते 12 जगह खंभे टूट गए। 27 स्थानों पर पेड़ और टहनियां व 33 स्थानों पर तार टूट जाने से शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


देर रात तक शहर अंधेरे में डूबा रहा। लोनी में निर्माणाधीन मकान की दीवार कारखाने पर गिर गई। इस हादसे में कारखाने में काम कर रहे पांच सिलाई कारीगर घायल हो गए। राजनगर एक्सटेंशन में दो यूनिपोल गिर जाने से बड़ा हादसा बाल-बाल बच गया। इससे करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। जगह-जगह होर्डिंग्स उखड़ गए।

ठप रही बिजली आपूर्ति
शाम चार बजे आंधी और बारिश आई तो एक के बाद एक कालोनियों में बिजली सप्लाई ठप होती चली गई। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक राजनगर सेक्टर-1, गोविंदपुरम समेत कई क्षेत्रों में बिजली के पोल उखड़ गए।
विज्ञापन


कई स्थानों पर पोल टेड़े हो गए। कमला नेहरू नगर, विजयनगर, मेरठ रोड समेत 27 स्थानों पर पेड़ और टहनियां टूट जाने से कालोनियों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के चलते 40 से ज्यादा स्थानों पर ट्रांसफार्मर के जंफर उड़ गए और 33 स्थानों पर तार ढीले और टूट गए।

इससे पूरे राजनगर, पंचवटी, कमला नेहरू नगर, संजय नगर, विजय नगर, प्रताप विहार, वाल्मीकि कुंज, अशोक नगर, कविनगर, चिरंजीव विहार, अवंतिका, गोविंदपुरम, मालीवाड़ा, जटवाड़ा समेत पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

कारपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक तेज हवाओं की वजह से डीपीएच 132 केवी सब-स्टेशन की लाइनें ट्रिप हो गई और बिजली घर दो घंटे के लिए बंद हो गया। शास्त्री नगर के सब-स्टेशन का केबल बॉक्स फट गया।

आंधी-बारिश थमने के कई घंटे बाद भी सप्लाई शुरू न हुई तो अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। पावर कारपोरेशन की टीमें टूटे पोल, तारों और जंफर को ठीक करने में देर रात तक लगे रहे। देर रात कालोनियों में आपूर्ति बहाल होनी शुरू हुई।

आंधी से निर्माणाधीन मकान की दीवार कारखाने पर गिरी
 तेज आंधी और बारिश के कारण सोमवार सायंकाल कंचन पार्क कालोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दीवार सिलाई कारखाने पर जा गिरी। इससे कारखाने में सिलाई का काम कर रहे पांच कारीगर घायल हो गए।

तीन कारीगरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंचन पार्क कालोनी निवासी अंसार के मकान में तीसरी मंजिल पर निर्माण चल रहा है।

सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश से दीवार पड़ोसी गुलाब के सिलाई कारखाने पर गिर गई। इसस् कारखाने में काम कर रहे बाबर (55), कुलदीप (25) और तीन अन्य कारीगर घायल हो गए।

दीवार गिरने और घायलों की चीखें सुनकर आसपास के लोग कारखाने में पहुंचे। लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बाबर और कुलदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

आंधी से राजनगर एक्सटेंशन में गिरे दो यूनिपोल, लगा जाम

 आंधी-बारिश की वजह से राजनगर एक्सटेंशन रोड पर दो यूनिपोल गिर गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन इनकी चपेट में नहीं आया। बीच सड़क यूनिपोल गिरने से लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद क्रेन से यूनीपोल हटाए गए, तब जाम खुला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे मेरठ रोड और जीटी रोड को जोड़ने वाली राजनगर एक्सटेंशन रोड पर गोल चक्क र के पास दो यूनिपोल गिर गए। इससे राजनगर एक्सटेशन रोड पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

जल्दी निकलने के फेर में लोग रांग साइड से वाहन निकालने लगे, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सीओ ट्रैफिक पीपी कर्णवाल ने बताया कि यूनिपोल हटवाने के बाद शाम साढे़ पांच बजे यातायात सामान्य हुआ।

बता दें कि इससे पहले भी दो बार यूनिपोल गिर चुके हैं। पांच मई को जीटी रोड यूनिपोल गिरा था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा 12 मई को सिहानी गेट थाने के पास एसएचओ सिहानी गेट की जिप्सी पर यूनिपोल गिर था।

हादसे में एक सिपाही और राहगीर घायल हो गए थे। इन हादसों के बावजूद विज्ञापन कंपनियां यूनिपोल की मेंटेनेंस में लापरवाही बरत रही हैं।

भीषण गर्मी से कुछ दिनों तक रहेगी राहत
सोमवार को तेज आंधी और फिर बारिश के बाद अब आपको कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी आंधी और बारिश होगी। सोमवार के मुकाबले तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार तक आसमान में बादल छाए रहने अनुमान है।
 
गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। कई दिनों से लू चल रही थी। सोमवार को हुई बारिश लू ठंडी हवाओं में बदल गई। बारिश के बाद न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इसके 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान था। यानी चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकततम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे।

धूल भरी आंधी चलेगी और बारिश होगी। बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मौसम एक जैसा रहने का अनुमान है। तापमान न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हालांकि अभी उमस से राहत नहीं मिलेगी।

बदले मौसम में खुद को बचाकर रखें
भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन से वायरल हो सकता है। लोगों को खुद को बचाकर रखने की जरूरत है। डा. सचिन भार्गव ने बताया कि बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

बारिश आई, बड़े नालों की शुरू भी नहीं हुई सफाई

बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन शहर के बड़े नालों की अभी सफाई भी शुरू नहीं हुई है। नगर निगम मंगलवार को इनके टेंडर खोलेगा। वर्क आर्डर जारी होने में एक सप्ताह और बीत जाएगा। ऐसे में मानसून से पहले सभी नालों की सफाई हो पाना मुश्किल होगा।

उधर, महापौर ने अधिकारियों से साफ कराए गए नालों की सूची और बड़े नालों की सफाई का शेड्यूल मांगा है। महापौर ने नाला सफाई की क्रास जांच करने की बात कही है। हालांकि सोमवार को ज्यादा बारिश नहीं हुई है, लेकिन मौसम विभाग के इस साल भरपूर बारिश होने के दावों से लोगों की चिंता बढ़ने लगी हैं।

शहर में ज्यादातर नाले गंदगी से अटे हैं। मौजूदा स्थिति में इनसे जल निकासी होना आसान नहीं होगा। जबकि शहर के बड़े नालों की सफाई अभी तक शुरू भी नहीं हुई है। ऐसे में अगर मूसलाधार बरसात हुई तो नाले उफन जाएंगे और शहर की अधिकांश कालोनियां पानी से फिर लबालब हो जाएंगी।

ज्यादा जलभराव वाले क्षेत्र
अशोक नगर, नेहरू नगर, राकेश मार्ग, मालीवाड़ा, लोहिया नगर, कल्लूपुरा, बालू पुरा, रामनगर, अर्जुन नगर, तुराबनगर, गांधी नगर, मॉडल टाउन, कैला भट्टा, गौशाला अंडर ब्रिज, प्रताप विहार, विजयनगर, संजय नगर, कविनगर, शास्त्री नगर, चिरंजीव विहार, राजेंद्र नगर, लाजपतनगर, वैशाली, वसुंधरा, शालीमार गार्डन, श्यामपार्क

...तो फिर नालों में पहुंच जाएगी सिल्ट
नगर निगम के बड़े नालों की सफाई होते-होते मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। ऐसे में बरसात के दौरान सफाई की गई तो सिल्ट बहकर फिर नालों में पहुंच जाएगी और सफाई में बहाया गया लाखों रुपया बर्बाद हो जाएगा।

छोटी मशीनों से छह महीने से बार-बार छोटे नालों की सफाई कराई जा रही है। मंगलवार को बड़े नालों की सफाई के टेंडर खोले जाएंगे। जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर जारी कर सफाई शुरू कराई जाएगी। 15 जून तक सभी नाले साफ करा लिए जाएंगे। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त

सभी नालों की सफाई का खुद निरीक्षण करुंगा। अधिकारियों से नाला सफाई का शेड्यूल मंगाया है। छोटे नाले जिनकी सफाई का दावा किया गया है, उनका भी निरीक्षण किया जाएगा। - अशु वर्मा, महापौर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें