फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ब्रिज विहार में करें रक्तदान

Sun, 11 Sep 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
amar ujala foundation - फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान के तहत 11 सितंबर (रविवार) को उड़ीसा सेवा समिति के सहयोग से ब्रिज विहार के सी, ब्लॉक स्थित आर्य समाज मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से तीन बजे तक चलेगा। शिविर के साथ-साथ हेल्थ चेकअप भी किया जाएगा।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष पूर्णचंद्र साहू ने बताया कि समिति साल में तीन बार रक्तदान शिविर लगाती है। इसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करते हैं। इस बार समिति ने लक्ष्य रखा है कि कम से कम 100 यूनिट रक्त एकत्र हो। इसके  लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पंफलेट बांटने के साथ बैनर और माइक के जरिए भी गली-गली में प्रचार किया गया है।

हेल्थ चेकअप कैंप भी लगेगा
उड़ीसा सेवा समिति द्वारा लगने वाले इस कैंप में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जा रहा है। इस कैंप में ब्लड शुगर, बीपी, हिमोग्लोबिन की जांच होगी। इसके साथ ही सामान्य फिजिशियन भी मरीजों की जांच करेंगे। जिन महिलाओं या लोगों में खून की कमी पाई जाएगी, उनको मुफ्त में दवाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें