फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार कूच का ऐलान: पिंकी चौधरी ने वीडियो किया जारी, कहा- देवभूमि में ऐसे 'दानवों' का रहना उचित नहीं

Thu, 12 Feb 2026 12:28 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने वीडियो जारी कर कोटद्वार जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ वहां पहुंचेंगे। 
 
विज्ञापन
पिंकी चौधरी का दीपक पर बयान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में एक बार फिर पिंकी चौधरी ने विवादित एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कहते हुए दिख रहे है कि संगठन के कार्यकर्ता कोटद्वार में इकट्ठा होंगे। जहां वह मोहम्मद दीपक की जिम पर जाएंगे। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी कर कोटद्वार जाने की घोषणा की है। वीडियो में उन्होंने कहा कि 'कल दोपहर तीन बजे हिंदू रक्षा दल के सभी योद्धा पूरी ताकत के साथ कोटद्वार पहुंच रहे हैं।' 

विज्ञापन


पिंकी चौधरी ने कहा कि कोटद्वार में वे दीपक को बताएंगे कि किस तरह विशेष वर्ग को समर्थन करके वह हमारे हिंदू भाइयों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोटद्वार देवभूमि है और देवभूमि में ऐसे दानवों का रहना उचित नहीं है। यह चेतावनी एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी गई है।

वीडियो में आरोप है कि दीपक हिंदुओं का उत्पीड़न कर रहा है और उसने अपना नाम बदलकर मोहम्मद दीपक कर लिया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें इससे पहले सड़क पर तलवार बांटने के मामले में पुलिस ने पिंकी और उनके संगठन के लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें