फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Hapur: कार की टक्कर से पिकअप बेकाबू होकर पलटी, 23 लोग घायल, नौ की हालत गंभीर

Fri, 29 Mar 2024 08:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)

सार

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक कार सहित फरार होने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव बछलौता नहर पुल के पास कार की टक्कर लगने से लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान पिकअप सवार बच्चों, महिलाओं समेत करीब एक ही परिवार के 23 लोग घायल हो गए। हादसे के स्थान पर पहुंची कई एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें नौ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें दिल्ली और मेरठ के लिए रेफर किया गया है। आरोपी हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिला बुलंदशहर थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी आसिफ ने बताया कि उसकी बहन नसरीन की गांव वैट में ससुराल है। वह अपने ही परिवार के करीब 25 लोगों के साथ पिकअप (छोटा हाथी) में सवार होकर अपने यहां रोजा इफ्तार में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी पिकअप गांव बछलौता नहर पुल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी पिकअप नहर पटरी पर पलट गई।

पिकअप पलटते ही यहां चींख पुकार मच गई। राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और कई एंबुलेंस ने सभी घायल को गढ़ रोड स्थित सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल
घायलों में आबिद, मोहम्मद अदनान, चांद मोहम्मद, रुखसाना, शिफा, आसिफ, जुबेदा, शहजादी, नाजरा, साहिबा, शकीला, भूरा, अफरीन, फैजल, हसन, जोया, अल्कमा, अमन, अयान, अरहान, शकील, अमरीन शामिल हैं। घायलों में आसिफ (45), रुखसाना(), अदनान(12), चांद(22), नाजरा(45), अरहान(10), शकील(32), अमरीन(15) व शिफा(17) की हालत गंभीर है। इन्हें दिल्ली और मेरठ के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। हादसे में घायल करीब 10 बच्चे हैं। हादसे की सूचना पर  सीएमओ डा. दिनेश त्यागी, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें