फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10 से 25 हजार रुपये तक के भौतिक स्टांप मार्च माह के बाद हो जाएंगे बेकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दस हजार से लेकर 25 हजार तक के मूल्य के भौतिक स्टांप 31 मार्च के बाद बेकार हो जाएंगे।
विज्ञापन

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग ने अब 10 से 25 हजार रुपये तक की कीमत के भौतिक स्टांप को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया है। जिला निबंधन विभाग ने अपील की है कि जिनके पास भी इस मूल्य के भौतिक स्टांप हैं और वह इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले कर लें।
विज्ञापन

एआइजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अलावा जिले में सभी अधिकृत स्टांप वेंडर को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह 31 मार्च तक 10 से 25 हजार रुपये की कीमत वाले भौतिक स्टांप वापस करके रिफंड ले सकते हैं।
विज्ञापन

अन्य किसी व्यक्ति के पास भी अगर भौतिक स्टांप है तो वह भी इसको जमा कराकर अपनी राशि वापस ले सकता है।
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से सिर्फ ई-स्टांप ही मान्य होंगे। हालांकि 10 हजार से कम कीमत वाले भौतिक स्टांप के विषय में अभी कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें