गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में पिछले आठ वर्षों से बंद पड़ी लिफ्ट मंगलवार से संचालित होनी शुरू हुई। पहले दो चार लोगों ने इस लिफ्ट का इस्तेमाल किया। हाल फिलहाल में एमएमलसी दिनेश कुमार गोयल ने मामला विधान परिषद में उठाया था इसके बाद शासन से तीन लाख रुपये की राशि मिली थी। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि बजट मिलने के तुरंत बाद ही लिफ्ट की मरम्मत करा दी गई थी। इसका ट्रायल किया गया था इसके बाद अब इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। अस्पताल के पहले और दूसरे मंजिला पर इमरजेंसी वार्ड के मरीजों सहित पोस्ट ऑपरेशन और प्री-ऑपरेशन वार्ड स्थित है। रोजाना 15-20 मरीजों को इन वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। उनके तीमारदारों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।