फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला को पत्नी बता वायरल की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति की महिला को अपनी पत्नी बताकर मनचले ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला के शादी से इन्कार करने पर मनचला महिला पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। दहशत के कारण महिला ने घर से निकलना बंद कर दिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला दो बच्चों की मां है। महिला एलएलबी की छात्रा है। महिला का आरोप है कि घर के सामने एक किराना स्टोर है। संचालक उन्हें काफी दिनों से परेशान कर रहा है। आरोपी मनचला महिला पर शादी का दबाव बना रहा है। आरोप है कि मनचले ने इंस्टाग्राम एकांउट से उनके फोटो ले लिए और अपनी पत्नी बताते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी मनचला आने जाने के दौरान महिला से छेड़छाड़ व अश्लीलता करता है। शादी से इन्कार करने पर आरोपी मनचला उस पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अधिराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें