खोड़ा। क्षेत्र के लोकप्रिय विहार इलाके में खड़े होकर आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाले मोहम्मद इमरान को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया है। सपा नगर अध्यक्ष रहा इमरान पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। गश्त पर मौजूद पुलिस ने जब रविवार को आपत्तिजनक बयानबाजी करते देखा तब पुलिस ने उस पर कार्रवाई की।
सूर्या हत्याकांड के बाद से पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनानेु के लिए सक्रिय है। हालांकि माहौल शांत है और बाजार भी खुल रहे हैं। सूर्या हत्याकांड के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने जुमे की नमाज न होने की चेतावनी दी थी। पुलिस की मुस्तैदी में शांति पूर्वक जुमे की नमाज अदा कराई गई। सपा के नगर अध्यक्ष रहे मोहम्मद इमरान ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा था कि किसी में हिम्मत नहीं है जो यहां नमाज को रोक ले।
मौके पर गश्त कर रही पुलिस ने जब एकत्र भीड़ और तेज आवाज में हो रही बयानबाजी को सुना तब मौके से इमरान को हिरासत में लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में कार्रवाई की गई है।