फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पारंपरिक परिधानों को पहनाकर लोगों ने किया गरबा

विज्ञापन
सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सोसायटी में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल महिलाएं
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर की कई सोसायटियों में शुक्रवार रात डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे खूब झूमे। सभी कार्यक्रम में परंपरागत परिधान में पहुंचे और डांडिया खेला। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी में बच्चों के लिए फैशन शो का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर आए पंजाबी गायक डेवी सिंह के गीतों पर लोग देर रात तक झूमे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सोसायटी में पहले भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन पीजीसी कल्चरल एंड इवेंट्स टीम ने प्रतीक ग्रैंड सिटी अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के सहयोग से किया। यहां सोसायटी परिसर में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया किया। यहां गुजराती गानों सहित पंजाबी गानों पर लोग देर तक झूमे।
शनिवार को सोसायटी में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। एओए उपाध्यक्ष आरके बिमल ने सभी का धन्यवाद किया।
राजनगर एक्सटेंशन स्थित गुलमोहर गार्डन सोसायटी की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिया आर जे आनंद को बुलाया गया था। उनकी टीम ने रंगारंग कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें लोगों में खूब मस्ती की। इस अवसर पर कुछ सवालों के जवाब देने पर, लकी ड्रा, कुछ प्रोप पर हुई प्रस्तुतियों पर इनाम दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सोसायटी में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल महिलाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें