फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना हेलमेट के आए बाइक सवार को पेट्रोल देने से किया इन्कार, सेल्समैन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नो हेलमेट नो फ्यूल के नियमों का पालन कर रहे सेल्समैन पर बाइक सवार पांच-छह युवकों ने शुक्रवार देर रात हमला कर दिया। बाइक सवार युवक हॉकी, डंडा और चाकू लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए आए दो साथियों से भी मारपीट कर वह भाग गए। घायल सेल्समैन प्रेमपाल, अनुज और चेतन को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्रेमपाल को गंभीर हालत के चलते हॉयर सेंटर रैफर किया गया है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ के रहने वाले प्रेमपाल विजयनगर में रहते हैं और पास के ही पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। प्रेमपाल के मुताबिक शुक्रवार की रात वह ड्यूटी पर थे, रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक पेट्रोल लेने पंप पर पहुंचे। उनके हेलमेट न होने पर पेट्रोल देने से इन्कार कर दिया। बाइक सवार गाली-गलौच कर भुगत लेने की धमकी देकर चले गए। करीब 20 मिनट बाद चार-पांच बाइकों पर हॉकी, डंडों और चाकुओं से लैस छह-सात युवक पंप पर पहुंचे और सेल्समैन प्रेमपाल पर हमला कर दिया। साथी को पीटता देख सहकर्मियों ने विरोध किया। आरोपियों ने चाकू से हमला कर सेल्समैन अनुज और चेतन को भी गंभीर रूप से घायल कर दिए। शोर शराबा होने पर आरोपी युवक बाइक से भाग गए। सूचना पर पहुंची क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रेमपाल के हाथ, आंख, मुंह और पसलियों में गहरी चोट होने के चलते हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि घायल अनुज और चेतन का प्रथम उपचार देकर घर भेज दिया गया। एसीपी ने बताया कि पेट्रोल पंप की सीसीटीवी से कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेमपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें