फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती के खिलाफ सड़क पर उतरे ब्रह्मपुत्र के लोग

विज्ञापन
विजय नगर थाने पर धरना प्रदर्शन करते ब्रह्मपुत्र सोसायटी के स्थानीय निवासी। स्रोत आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विहार के ब्रह्मपुत्र एनक्लेव में कुत्तों को सड़क पर खाना खिलाने के विवाद में युवती को थप्पड़ मारने के मामले में जेल भेजे गए आईटी इंजीनियर कमल किशोर खन्ना के समर्थन में रविवार को स्थानीय लोग सड़क पर उतरे। लोगों ने पहले सिद्धार्थ विहार चौकी व बाद में विजयनगर थाने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने युवती पर वीडियो को एडिट करने और लोगों को बिना वजह परेशान करने का आरोप लगाया।
अपने-अपने हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए लोग सिद्धार्थ विहार और विजयनगर थाने पहुंचे। लोगों ने आईटी इंजीनियर कमल किशोर खन्ना की गिरफ्तारी को गलत बताया। कहा कि महिला लोगों को आए दिन जेल भिजवाने की धमकी देती है। कमल किशोर पर पहले यशिका ने हमला किया। इसके बावजूद पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। वीडियो की सही से जांच भी नहीं की। विजयनगर थाना प्रभारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया। लोगों ने कहा कि उनके बच्चों को कुत्ते काट रहे हैं। घर से निकलना तक मुश्किल है। इसके बावजूद यशिका कुत्तों को संरक्षण देती हैं। विरोध करने पर भिड़ने को तैयार हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
ब्रह्मपुत्र एनक्लेव निवासी यशिका ने आरोप लगाया कि कुत्तों को खाना खिलाने से नाराज कमल किशोर खन्ना ने उनको पीटा। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कमल किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें