फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली कटाैती से नाराज लोगों ने उपकेंद्र को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से बुधवार रात को नंदग्राम समेत आसपास के इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हाे गई। लगातार दो घंटे तक आपूर्ति ठप रहने से नाराज लोगों ने बिजली घर में हंगामा किया। कान्हा उपवन लाइन से आपूर्ति बहाल होने पर लोग शांत होकर घरों की तरफ लौटे।
विज्ञापन

बुधवार रात को करीब आठ बजे मोरटी से नंदग्राम की तरफ आने वाली 33 केवी लाइन में अचानक फॉल्ट हो गया। इससे सब स्टेशन से नंदग्राम इलाके में आने वाली आपूर्ति ठप हो गई।
लोग आठ बजे बिजली घर पहुंचने शुरू हो गए और करीब नौ बजे सैकड़ों लोग वहां एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने कान्हा उपवन फीडर से नंदग्राम की सप्लाई शुरू करा दी। इसके बाद लोग शांत हुए। नंदग्राम के एक्सइएन संदीप सिंह ने बताया कि कान्हा उपवन से सप्लाई शुरू होने के बाद लोग शांत होकर अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें