फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मूलभूत सुविधाएं न मिलने से नाराज लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
इंदिरापुरम ट्राइन टावर सोसाइटी में धरना प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी। स्रोत आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
इंदिरापुरम।
विज्ञापन

कनावनी स्थित एजीस ट्राइन टावर सोसायटी में शनिवार को बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते स्थानीय निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बिल्डर पर झूठे वादों का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मीना कुमारी ने बताया कि फ्लैट बेचते समय उन्हें सात स्टार सिक्योरिटी, क्लब हाउस, पर्याप्त पार्किंग, बच्चों के खेलने की जगह और बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया गया था। उन्होंने बताया कि सोसायटी के सामने लंबे समय से पड़े गड्ढे नहीं भरे गए हैं, जिनमें हमेशा पानी जमा रहता है। न बच्चों के खेलने के लिए पार्क है, न ही वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग। यहां तक कि आने-जाने का सही रास्ता भी उपलब्ध नहीं है। इससे निवासियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रदर्शन कर रहे निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार रेरा, डीएम ऑफिस और सीधे बिल्डर से शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके चलते उन्हें अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने टीएनटी चोर है और टीएनटी हाय-हाय के नारे भी लगाए। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें