फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने दिल्ली सहारनपुर मार्ग जाम किया

विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाया। संवाद
विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में 10 दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट गया। सुनवाई नहीं होने पर गुस्साए लोग सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। करीब 15 मिनट तक लोगों ने जाम लगाया। इस दौरान ट्रैफिक कम होने की वजह से लोगों को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी आशिमा ने बताया कि कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से बिजली की काफी कटौती हो रही है। बिजली नहीं आने पर पानी तक के लिए मोहताज हो गए हैं। गर्मी से घर के बच्चे और बुजुर्गों परेशान हैं। रात में छत पर सोने को मजबूर है। लगातार हो रही बिजली कटौती पर अधिकारियों को भी कॉल कर शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सुनवाई नहीं होने पर लोग सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो गए हैं। शाम को अशोक विहार कॉलोनी के भारी संख्या में लोग दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर एकत्रित हो गए। लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर निगम के खिलाफ हंगामा किया और दिल्ली से बागपत और दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। रोड पर जाम की सूचना पर अंकुर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी योगेंद्र पंवार ने लोगों की समस्या सुनी। बड़ी मिन्नतें कर उनकों समझाकर शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें