फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'PDA’ का परचम पूरे देश में लहराएंगे: गाजियाबाद में अखिलेश यादव की जनसभा, सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Tue, 05 Nov 2024 03:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

उपचुनाव को लेकर गाजियाबाद में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि 'PDA’ का परचम पूरे देश में लहराएंगे अपनी, अपनी, अपनी सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव हारने के डर से भाजपा ने चुनाव टाल दिया। क्योंकि यह चुनाव महाराष्ट्र चुनाव के लिए भी निर्णायक होगा। अखिलेश हापुड़ रोड स्थित एक फॉर्म हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीडीए का परचम पूरे देश में लहराएंगे। अपनी, अपनी, अपनी सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा राज में हर कोई त्रस्त, भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया
मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता बैठक में अखिलेश यादव ने अदालत में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कहा कि वकील न्यायालय में पिट रहे हैं, तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा भाजपा पार्टी प्रदेश की सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। नदी सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला कर रहे हैं। हिंडन नदी साफ करने के नाम पर भी बड़ा घोटाला किया है। भाजपा राज में हर कोई त्रस्त है।

विज्ञापन

बैठने को लेकर कहा सुनी
बैठक शुरू होने से पहले मेरठ के सरना से सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने रोक लिया। वह मंच पर बैठने जा रहे थे। सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए अतुल प्रधान को वापस जाने को कहा।

सपा विधायक और उनके समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक
इसके बाद सपा विधायक और उनके समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा, हां ठीक है, हम चले जाएंगे। वहीं समर्थक बार-बार यही कहते नजर आए कि हम समाजवादी लोग हैं। यह गलत कर रहे हो। इस दौरान एसीपी प्रोटोकॉल लिस्ट में नाम नहीं होने की बात कहते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें