गाजियाबाद। ईद के चलते अब 7 जुलाई वाले आवेदकों को एक दिन पहले ही अपना आवेदन पासपोर्ट सेवा केंद्र में जमा कराना होगा। पासपोर्ट विभाग ने ऐसे आवेदकों के लिए 6 जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी है।
पासपोर्ट अधिकारी सीताराम यादव का कहना है कि ईद का अवकाश पूर्व में 6 जुलाई को निर्धारित था। ऐसे में 6 जुलाई को कोई अप्वाइंटमेंट जारी नहीं की गई थी, जबकि 7 जुलाई को एक हजार अप्वाइंटमेंट जारी कर दी गई थीं। अब ईद 7 जुलाई को होने जा रही है।
ऐसे में उस दिन अवकाश रखा जाएगा। इसी के चलते 7 जुलाई के सभी आवेदकों को अब एक दिन पूर्व ही 6 जुलाई को आना होगा। पासपोर्ट अधिकारी का यह भी कहना था कि कोई आवेदक अगर 6 जुलाई को नहीं पहुंच पाता है तो उसे बाद में आगे की किसी तारीख में अप्वाइंटमेंट दे दी जाएगी।