फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे स्टेशन पर सूख रहा यात्रियों का गला, वाटर कूलरों से भी निकल रहा गर्म पानी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर टंकी से पानी ना मिलने पर परेशान होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। इस वक्त गर्मी अपने चरम पर है। इसी बीच रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वाटर कूलरों से भी गर्म पानी निकल रहा है। इससे यात्रियों का गला सूख रहा है। इतना ही नहीं, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने शौचालयों में पानी की सुविधा नहीं है। गंदगी की वजह से लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को शौच आदि करने के लिए मुश्किल हो रही है। कई जगह टोटी खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

कई लोग तो मजबूरी में स्टेशन से बाहर शौच के लिए जा रहे हैं। यात्रियों की लगातार शिकायतों का भी जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है, लेकिन यहां तीन टोटी पूरी तरह खराब पड़ी हैं। ऐसे में लोगों को बोतल बंद पानी महंगे में खरीदकर पीना पड़ रहा है। स्टेशन पर मौजूद यात्री सुनीता ने बताया कि स्टेशन पर गर्मी से बुरा हाल है। भीड़ बढ़ रही है। यहां बैठने तक की भी सुविधा नहीं है। मजबूरीवश नीचे या सीढ़ियों पर बैठकर यात्रियों को समय गुजारना पड़ रहा है। सबसे बुरी स्थिति यह है कि ट्रेन भी समय से नहीं चल रही हैं। गर्मी में पानी तक भी लोगों को ठंडा नहीं मिल पा रहा है।
इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि स्टेशन के विकास का काम चल रहा है। जिससे थोड़ी दिक्कत है। यात्रियों लिए ठंडा पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए प्रबंधन से बात की जाएगी।
विज्ञापन

शेड में तपिश
दोपहर में तेज धूप और स्टेशन पर भीड़ बढ़ने से शेड में तपिश हो रही है। कई पंखे भी बंद हैं। ऐसे में यात्रियों की मुश्किल कम नहीं हो रही है। सबसे बड़ी दिक्कत बुजुर्ग, बच्चों, महिलाओं व बीमार लोगों को हो रही है। खास बात यह है कि प्रबंधन इसको लेकर गंभीर नहीं है।

तीन घंटे देरी से आई न्यू जलपाई गुड़ी सुपरफास्ट
बुधवार को न्यू जलपाईगुुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को चार बजे गाजियाबाद पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन यहां शाम को तीन घंटे देरी से शाम को सात बजे पहुंची। इसके अलावा सुबह व शाम को 22 लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार घंटे तक देरी से आईं। कलिंगा उत्कल सवा चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली सहारनपुर मेमू आधा घंटे, चंडीगढ़ स्पेशल गरीबरथ समर स्पेशल 50 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को रोककर चलाया जा रहा है। व्यवस्था में सुधार के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहीं रद्द
चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अप एंड डाउन, गोरखपुर साप्ताहिक, आनंदविहार टर्मिनल, नई दिल्ली गाजियाबाद स्पेशल आदि ट्रेनें रदद रहीं।
-

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर टंकी से पानी ना मिलने पर परेशान होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें