फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन आने की सूचना पर ही प्लेटफॉर्म पर भेजे जा रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली के बाद भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। अब छठ पूजा के लिए बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के बाहर बनाए गए होल्डिंग एरिया से लोगों को ट्रेन आने की सूचना मिलने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर भेजा जा रहा है। इसके लिए आरपीएफ ने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी माइक से ट्रेन के आने की सूचना दे रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर रस्सियां भी बांधी गई हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रेन पहुंचते ही अफरातफरी की स्थिति बन रही है। जनरल कोच के दरवाजों पर जगह नहीं मिलने के कारण कुछ यात्री खिड़कियों से अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं।
आरपीएफ की ओर से यात्रियों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। इस समय स्टेशन पर सवा लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही का इनपुट है। आरपीएफ निरीक्षक अब्दुल लतीफ ने बताया कि छठ पूजा के एक-दो दिन बाद तक स्टेशन पर इसी तरह भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए होल्डिंग एरिया की व्यवस्था भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए प्लेटफॉर्म पर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जा रही है। दीपावली पर घर गए लोगों की वापसी 11 नवंबर के बाद शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर तीन, चार और पांच पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। फिलहाल बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें