साहिबाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (एसएसआर) अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराना और सूची को शुद्ध व अद्यतन बनाना है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादंड़ की अध्यक्षता में शनिवार को आईटीएस प्रधानाचार्यों और वैशाली में आरडब्ल्यूए के साथ की।
जिलाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से ईसीआई नेट एप डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि 17 नवंबर, 2026 को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सभी मतदाता अपना नाम जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में नहीं है तो वह फॉर्म छह भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करे। मतदाता सूची में स्थानांतरण या संशोधन के लिए फॉर्म आठ भरें। उन्होंने सभी प्राचार्याें ने कहा कि 18, 19 और 20 नवंबर को प्रत्येक विद्यालय में विशेष पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित की जाए। इनमें पात्र मतदाताओं के फॉर्म छह संकलित कर कार्यालयों में जमा किए जाएंगे। दूसरी बैठक आरके मंगलम वर्ल्ड स्कूल, इंदिरापुरम में विभिन्न आवासीय सोसायटियों के एओए और आरडब्ल्यूए के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ हुई। डीएम ने पदाधिकारियों से अपने क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोसायटियों में निवासरत प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए सक्रिय पहल करें।