लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में घर के सामने कूड़ा जलाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर एक युवक ने परिवार के चार लोगों को पीटने का आरोप लगाया है। नसीब विहार कॉलोनी निवासी पीयूष झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर को पास के मंदिर में भंडारे से निकले कूड़े को उनके घर के सामने जलाने लगे तो इसका उन्होंने व पिता ने विरोध किया। आरोप है कि प्रमोद गुप्ता ने उसकी मां, पत्नी, बेटे और कर्मचारी कौशल्या, सर्वेश व अजीत ने मिलकर उन्हें और उनके मा, पिता और भाई से मारपीट की। एसीपी ने बताया कि तीन महिलाओं समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।