फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अभिभावकों ने मांगे शिक्षक, बच्चों के सपनों में लंदन की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम स्थित कंपोजिट स्कूल में मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों की कमी की समस्या अधिकारियों के सामने रखी। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ने से बच्चों की पढ़ाई और बेहतर हो सकती है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने जल्द ही स्कूल में दो नए शिक्षक देने का वादा किया।
विज्ञापन

पीटीएम के दौरान सीडीओ ने बच्चों से उनके सपनों के बारे में भी बातचीत की। किसी ने फौजी बनने की इच्छा बताई तो किसी ने लंदन घूमने को अपना सपना बताया। सीडीओ ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और जरूरतों के बारे में भी सीधे बात की।
सीडीओ ने बताया कि जिले के 50 से अधिक स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित की गई। इसमें बच्चों की समग्र प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों को दिखाई गई। उन्होंने कहा कि बच्चे की प्रगति केवल अंकों से नहीं आंकी जा सकती। समग्र प्रगति कार्ड से अभिभावक यह जान सकते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई के साथ व्यवहार, आत्मविश्वास और शारीरिक विकास में कितना आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीटीएम में बच्चों से सीधे बात कर उनके सपनों और जरूरतों को जानने का प्रयास किया गया। इससे बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में आगे सुधार करने में मदद मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने प्राथमिक विद्यालय तिबरा और जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्ध प्रिय सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नंगला में आयोजित पीटीएम में हिस्सा लिया। पीटीएम में पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि बच्चे जिस तरह बेझिझक अधिकारियों से अपनी बात साझा कर रहे थे, यह उनके लिए सुखद अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें