फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फिर फंसी पंचशील प्रिमरोज की लिफ्ट, जीडीए ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्रिमरोज सोसायटी की लिफ्ट शुक्रवार सुबह एक बार फिर फंस गई। इसमें फंसे पांच-छह लोगों को बाहर निकालकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में शिकायत की गई। जांच के लिए पहुंची जीडीए की टीम ने कई कमियां पाईं और मेंटीनेंस करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

टॉवर-11 निवासी सुमित अग्रवाल ने बताया कि यहां आए दिन लिफ्ट फंस रही है। इससे लोग घबराए हुए हैं। पिछले पांच दिनों में चौथी बार शुक्रवार को यह सुबह 7.50 बजे दो फ्लोर के बीच में फंस गई। लिफ्ट में पांच से छह लोग सवार थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। बाद में जीडीए में शिकायत की गई। टीम को जांच में कई कमियां मिलीं। यहां हूटर नहीं हैं, टेलीफोन की सुविधा नहीं है। सेंसर खराब पड़े हैं।
टॉवर-10 निवासी भाव्य चौहान का कहना है कि मेंटीनेंस चार्ज देने के बावजूद निवासियों को मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। मेंटीनेंस विभाग में एक महीने से मैनेजर नहीं है। सीवर का गंदा पानी बहता रहता है। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती है। इस सोसायटी की लिफ्ट की मरम्मत जॉनसन कंपनी कर रही है। इस संबंध में जीडीए के मीडिया प्रभारी रुद्रेश शुक्ला का कहना है कि जांच में कई कमियां मिलने पर लिफ्ट की मरम्मत करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें