दोनों के बीच थी तीन साल से दोस्ती
थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक युवती इंदौर में आर्मी मेडिकल अस्पताल में नौकरी करती है, तीन साल तक उसकी गांव निवासी युवक से दोस्ती रही थी। मुरादाबाद में युवक पीएसी में तैनात है। एक साल पहले युवती ने युवक से बात करनी बंद कर दी थी। क्योंकि उसने घर वालो के कहने से कही और शादी करने की बात कही थी। इसके चलते युवक नाराज चल रहा है।
धमकी देने गया इंदौर
आरोपी ने युवती को धमकी दी कि वह इंदौर आएगा और चार पांच युवकों से दुष्कर्म कराने के बाद गोली मारकर हत्या कर देगा। युवती ने शिकायत करने की बात कही तो युवक ने धमकी दी कि मैं खुद पुलिस में हूं, पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती,और जब तक पुलिस मुझे पकड़ने आयेगी तो मैं खुद को गोली मार लूंगा।
लड़की ने छोड़ी नौकरी, मां-बाप के पास लौटी
आरोप है कि 14 मार्च को आरोपी इंदौर गया और युवती के किराए के मकान पर पहुंचा। वहां पर उसने मकान मालिक को युवती के अश्लील फोटो व वीडियो दिखाए। मकान मालिक से कहा कि यदि वह यहां अभी न आए एक युवक गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे रहा। युवक की धमकी से डर कर युवती अपने गांव आ गई और परिजनों को सारी बात बताई। युवक की धमकी के डर से युवती अपनी नौकरी पर नहीं जा रही है। दोनों अलग अलग समुदाय से हैं। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर रोहित यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।